in

पाली में तस्करों की चाल नाकाम: सब्जियों के बीच छुपाई 6 लाख की शराब, पिकअप छोड़कर हुए फरार।

पाली। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जाडन टोल नाके के पास देर रात कार्रवाई के दौरान तस्कर पिकअप वाहन बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। जब टीम ने वाहन की तलाशी ली तो सब्जियों के बीच छुपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात करीब एक बजे जाडन टोल के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला।

तलाशी के दौरान पिकअप से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 97 कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये आंकी गई है। शराब को सब्जियों के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा था, ताकि पुलिस और आबकारी टीम की नजर से बचा जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक जिले से दूसरे जिले में अवैध शराब सप्लाई करने की फिराक में था। आबकारी विभाग ने पिकअप जब्त कर अज्ञात तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।

कार्रवाई के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी विकास बिट्टू, आबकारी थाना प्रभारी रिडमल सिंह राठौड़, कांस्टेबल मनोज, महेंद्रपाल सिंह और मानसिंह मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

करो या मरो की जंग: सुपर 8 में आज भारत बनाम जिंबॉब्वे, हारने वाली टीम होगी बाहर।

पाली में आशा सहयोगिनियों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, इंसेटिव टुकड़ों में मिलने और अक्टूबर से मानदेय बकाया पर जताई नाराजगी।