in

पाली में 14-15 मार्च को राज्य स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन, प्रदेशभर के वकील होंगे शामिल।

पाली। ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के तत्वावधान में 14 व 15 मार्च को पाली जिले के जाडन स्थित ओम आश्रम में राज्य स्तरीय अधिवक्ता कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता भाग लेंगे और अधिवक्ताओं के अधिकारों, समस्याओं तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बुधवार को कोर्ट परिसर स्थित कांफ्रेंस हॉल में मीडिया से बातचीत करते हुए बार एसोसिएशन पाली के अध्यक्ष एडवोकेट पीएम जोशी ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेशभर से अधिवक्ताओं की भागीदारी रहेगी। इस दौरान अधिवक्ताओं को आ रही समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और अधिवक्ता हितों को मजबूत करने के विषय में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान राजस्थान के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों की विशेष सेमिनार भी आयोजित होगी। इसमें अधिवक्ता हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

इन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा..

प्रत्येक जिले से बार काउंसिल सदस्य का निर्वाचन सुनिश्चित करना

जिला स्तर के अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में एलिवेशन देना

अधिवक्ता वेलफेयर राशि में पारदर्शिता के साथ बढ़ोतरी

युवा अधिवक्ताओं के लिए वेलफेयर फंड से स्टाइपेंड देने की व्यवस्था

इसके अलावा टार्गेटेड केस प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान, अधिकरणों व लोक अदालतों में केवल प्रैक्टिस अधिवक्ताओं को सामाजिक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करने तथा स्थानीय अधिवक्ता संगठनों के सत्यापन को मान्यता देने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्मेलन में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बार काउंसिल की शाखा खोलने, शीतकालीन अवकाश के दौरान जिला मुख्यालय पर शीतकालीन मजिस्ट्रेट नियुक्त करने, न्यायिक अधिकारियों के आदेशों की सतर्कता समिति से जांच कराने और न्यायिक अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू..

सम्मेलन के सचिव एडवोकेट मुकुल सोनी ने बताया कि कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए अधिवक्ताओं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहे मौजूद..

इस दौरान एडवोकेट सुमेर सिंह राजपुरोहित, कमलेश दवेरा, जब्बरसिंह, योगेन्द्र ओझा, भागीरथ सिंह, कुन्दन चौहान, सद्दाम काजी, प्रवीण साहू, मुकेश आर्य, दीपक सोनी, गौरव, अल्ताफ हुसैन, हिमांशु, सूर्यप्रकाश, विकास, उमेश, रमेश मेवाड़ा, अर्जुन राठौड़, कुसुमलता, मोनिका, डिम्पल, देवेंद्र, गिरिश सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: सिलेंडर महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर पर चूल्हा जलाकर बनाई चाय-रोटी।

पाली में गांवशाही गैर का रंगारंग आयोजन, ढोल-थाली की थाप पर झूमे गेरिए।