in

मारवाड़ जक्शन। कराड़ी में सनसनीखेज वारदात: जेवर लूटने के लिए वृद्धा की हत्या, मृतका के पैर और कान काटे।

मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के कराड़ी गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने 65 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या कर दी और जेवर लूटने के लिए उसके शरीर के अंग काट दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार कराड़ी निवासी प्यारी देवी सीरवी (65) का शव गांव के तालाब के पास देशी बबूल के पेड़ के नीचे मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के दोनों पैर और कान कटे हुए थे, वहीं गले सहित शरीर पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले। घटना की क्रूरता ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

लूट के इरादे से हत्या की आशंका…

प्रारंभिक जांच में मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला के जेवरात लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू..

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, वृताधिकारी सोजत रतनाराम देवासी, थानाधिकारी राजेंद्र खदाव, तहसीलदार शिवजीराम बावरी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शाम को पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन भी मौके पर पहुंचीं। एमओबी टीम प्रभारी नन्दकिशोर के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच प्रारंभ की।

ग्रामीणों में रोष, शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद कराड़ी और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में संत श्रीअनोपदास जी के जन्मोत्सव की धूम: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, फूलों से हुआ स्वागत।

सोजत में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विराट शोभायात्रा, शहर हुआ भक्ति में सराबोर।