in

सोजत में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विराट शोभायात्रा, शहर हुआ भक्ति में सराबोर।

सोजत। शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का महापर्व पूर्ण श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति विराट शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न आकर्षक झांकियां, अखाड़ों के हैरतअंगेज प्रदर्शन और सजे-धजे महिलाओं एवं पुरुषों की भारी भागीदारी ने पूरे शहर को भगवान हनुमानजी की भक्ति में सराबोर कर दिया।

महापर्व को लेकर शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों—बस स्टैंड स्थित जय वीर हनुमानजी मंदिर, तालाब स्थित श्री बालाजी की भाकरी, सेवकों की बगीची स्थित हनुमान मंदिर, दांतिया बालाजी मंदिर, इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर तथा सुकड़ी नदी किनारे स्थित हनुमानजी मंदिर—में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में भगवान हनुमानजी का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपने कुशल-मंगल की कामना की।

दोपहर बाद जैतारणिया गेट स्थित वाल्मीकि समाज के बालाजी मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सजे-धजे घुड़सवार और ऊंट सवार, मनोहारी बैंड और डीजे की धुनों पर गूंजते भजनों के बीच युवा एवं बालिकाएं नृत्य करते नजर आए। अखाड़ों द्वारा किए गए रोमांचक प्रदर्शन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहे।

झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण-राधा, भगवान शिव-पार्वती, मां भगवती जगदंबा, कुम्हार द्वारा चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने की कला तथा प्रेमानंद जी महाराज सहित अन्य कई झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा मे पूर्व कबिना मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे और सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने भी शिरकत की।

शोभायात्रा जैतारणिया गेट, ढाल की गली, जुम्मा मस्जिद, चारभुजा मंदिर चौराहा, धानमंडी, सब्जी मंडी, सिनेमा हॉल तिराहा और राजपोल गेट होते हुए बस स्टैंड स्थित श्री जय वीर हनुमान मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

यह शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी सोजत के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल, जिला मंत्री मांगीलाल गहलोत, जिला सह मंत्री मानवेन्द्र भाटी, बजरंग दल जिला संयोजक दलपतराज टॉक, प्रखंड मंत्री राणजीत सिंह राजपुरोहित, हनुमान जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष राजेश तंवर, नगर मंत्री दिलखुश गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों जिनमे आनंद भाटी, नेमीचंद गेहलोत, जुगल किशोर निकुम, मंगलचंद, घेवरचंद खींची, श्यामलाल गेहलोत, राकेश खींची, कैलाश चावला, योगेश शर्मा, पांचाराम जोशी, जवरीलाल बोराणा, रमेशचंद नेहड़ा, गवाराराम घांची, सुरेंद्र शर्मा, नीलिमा सोनी, राजकुमार चौधरी, जोगेश जोशी, व नेहडा बेरा, नयापुरा महिला मण्डल,वीरांगना वाहिनी ने भाग लिया।

 

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जक्शन। कराड़ी में सनसनीखेज वारदात: जेवर लूटने के लिए वृद्धा की हत्या, मृतका के पैर और कान काटे।