पाली। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला जन सहयोग वेलफेयर सोसाइटी और मिलन फ्रेंड्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक सराहनीय पहल की गई। इस कार्यक्रम के दौरान समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया गया।
भामाशाह मुकेश रोनल लोढा के विशेष सहयोग से बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर और शॉपनर सहित आवश्यक स्टेशनरी किट वितरित की गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाना है, ताकि वे पढ़-लिखकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।
इस सामाजिक सरोकार के कार्य में संस्था की अध्यक्ष अंकिता बोहरा, सचिव अन्नु सोलंकी, उपाध्यक्ष प्रियंका व्यास सहित नरेंद्र गुगलिया, नरेश पंवार व अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

