in

राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह: 51 प्रतिभाओं का होगा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, पाली जिले से 11 प्रतिभाओ का हुआ चयन।

ग्रेटर नोएडा/सोजत। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5 अप्रैल को एक भव्य “राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित पीआईआईटी कॉलेज परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बच्चन ने बताया कि इस समारोह में देशभर के 9 राज्यों से चयनित 51 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये प्रतिभाएं शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, चिकित्सा, पुलिस सेवा, कला, व्यवसाय, उद्यमिता, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, स्कूल एवं अस्पताल संचालन, लेखन, फैशन तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे चुकी हैं।

राजस्थान से 18 प्रतिभाओं का चयन…

प्रांतीय अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर के अनुसार राजस्थान के 7 जिलों से कुल 18 प्रतिभाओं का चयन किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से:

पाली जिले से:

अनोपसिंह लखावत

लोकेश श्रीवास्तव

मदन गहलोत

सुशीला गुप्ता

आशा राजपुरोहित

अरुण कुमार जोशी

ओमप्रकाश वैष्णव

सुरेश मेवाड़ा

कैलाश गहलोत

डॉ. भव्य व्यास

संजय परिहार

अन्य जिलों से चयनित प्रतिभाएं:

उदयपुर – डॉ. ललित नारायण आमेटा

राजसमंद – मोहन लाल रैगर

नाथद्वारा – इंजीनियर कोमल पालीवाल

जोधपुर – महेशचंद्र माथुर

चाकसू – डॉ. राहुल सांवरिया

पुष्कर – सुनीता पाराशर

चूरू – गणेश दास स्वामी

राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास…

आयोजकों के अनुसार यह समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर की प्रतिभाओं को एक साझा मंच देकर उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे समाज में प्रेरणा का संचार होगा और युवा वर्ग को आगे बढ़ने की दिशा मिलेगी।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 192.800 किलो डोडा-पोस्त जब्त, तस्कर फरार।