in

पाली में नवलखा रोड पर खूनी झगड़ा: पूर्व पार्षद के बेटे पर चाकू से हमला, दोनों पक्ष के युवक घायल।

पाली शहर में शनिवार देर रात नवलखा रोड पर मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। घटना में पूर्व पार्षद फकीर मोहम्मद सिंधी के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के दो युवकों को भी चोटें आई हैं।

क्या है पूरा मामला..?

जानकारी के अनुसार, मंडिया रोड जालोरी दरवाजा क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय इम्तियाज (पूर्व पार्षद का बेटा) बाइक से नवलखा रोड से गुजर रहा था।

इसी दौरान उसकी हैदर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अमान से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और अमान व उसके 25 वर्षीय साथी हितेश ने इम्तियाज पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान चाकू से वार किया गया, जिससे इम्तियाज के चेहरे पर गहरा घाव हो गया।

अस्पताल में भर्ती, मची अफरा-तफरी…

घायल इम्तियाज को तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के युवक मोहम्मद अमान और हितेश को भी अस्पताल लाया गया। अमान के अंगूठे में चोट और हितेश के सिर में घाव बताया गया है।

अस्पताल में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने समझाइश कर हटाया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के महावीर सिंघवी बने कनाडा में भारत के महावाणिज्य दूत, शहर में खुशी की लहर।

सोजत में भाजपा की दो दिवसीय मंडल कार्यशाला आयोजित , संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर।