in

पाली।दर्शन के लिए जा रहे दंपती हादसे का शिकार: टेम्पो की टक्कर से दोनों घायल।

पाली। जिले में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। यह दुर्घटना देसूरी के पास उस समय हुई जब दंपती सोनाणा खेतलाजी दर्शन के लिए जा रहे थे।

टेम्पो ने मारी टक्कर…

पुलिस के अनुसार, सोजत रोड थाना क्षेत्र के सियाट गांव निवासी देवाराम पुत्र नारायण राम अपनी पत्नी ललिता के साथ बाइक पर सवार होकर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान देसूरी के निकट एक टेम्पो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर…

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को देसूरी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाली रेफर कर दिया गया।

इसके बाद दोनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वाहन क्षतिग्रस्त, परिजन पहुंचे अस्पताल…

हादसे में बाइक और टेम्पो दोनों को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंच गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टेम्पो चालक की तलाश की जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सतरंगी छटा और परंपरा का संगम: धाकड़ी में उमड़ा शीतला माता सप्तमी मेले का उत्साह

पाली में दिल दहला देने वाली घटना: मां और दो बेटों की मौत से इलाके में सनसनी।