in

सोजत: लोकतंत्र की आवाज के समर्थन में सोजत के पत्रकार एकजुट, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की सोजत उपशाखा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपखंड कार्यालय के माध्यम से एक संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जैसलमेर कलेक्टर द्वारा कथित रूप से लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की आवाज दबाने के लिए की गई कार्रवाई को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

ज्ञापन में विशेष रूप से IFWJ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ हुए प्रशासनिक अन्याय का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

पत्रकारों ने किया प्रदर्शन, लगाए एकता के नारे…

इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि अरुण कुमार जोशी और सोजत उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार उपखंड कार्यालय पहुंचे। सभी ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा और “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कई पत्रकारों के हस्ताक्षर शामिल...

ज्ञापन पर सोजत उपखंड के अनेक पत्रकारों के हस्ताक्षर शामिल रहे। इनमें धन्नाराम परिहार, चेतन व्यास, प्रकाश राठौड़, अब्दुल समद राही, राजेश शर्मा, मीठालाल पंवार, ओमप्रकाश बौराणा, महावीर गहलोत, आमिर रजा, दिलखुश गहलोत, संजय परिहार, भुवनेश टांक, नत्थाराम बौराणा, हरिश गहलोत, अकरम खां, अशोक गहलोत, अजय जोशी, गजेंद्र गहलोत, राकेश गहलोत, राजेंद्रसिंह राठौड़, भवानीसिंह बागावास, ललित शर्मा, ताराचंद गहलोत, अशोक सोलंकी, गोविंद गर्ग, उगमराज चौहान, हडवंतसिंह चंडावल सहित कई पत्रकार शामिल रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दिल दहला देने वाली घटना: मां और दो बेटों की मौत से इलाके में सनसनी।

पाली/लांबिया। पढ़ाई में खलल का विरोध पड़ा भारी: पाली में बीएड छात्रा और परिवार पर लाठी से हमला।