in

सोजत में दर्दनाक घटना: तालाब किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी।

सोजत सिटी। शहर के रामेलाव तालाब किनारे सोमवार शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सोजत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोजत जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जीनगरों का मोहल्ला निवासी नरेंद्र जीनगर (34) के रूप में हुई है। वह पेशे से रंगाई-पुताई का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सोमवार सुबह रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रास्ते में तालाब के पास तेज गर्मी के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सनसनी: नशे में ड्राइवर ने खाई में उतरे ट्रेलर को खुद लगाई आग, चार दमकलों ने पाया काबू।

रेसलमेनिया 42 में भावुक विदाई: Brock Lesnar ने कहा अलविदा, Oba Femi बने नए सितारे।