in

सोजत में नि:शुल्क अस्थि रोग चिकित्सा शिविर आयोजित, 84 मरीजों ने करवाई जांच।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। सोजत सेवा मण्डल एवं एडवांस बोर्न एण्ड जॉइंट केयर के संयुक्त तत्वावधान में “सेवा ही हमारा धर्म” की भावना के साथ स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी (धर्मपत्नी श्री चम्पालाल सांखला, अध्यक्ष माली समाज) की 17वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क अस्थि रोग (हड्डी एवं जोड़) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्थानीय वृद्धाश्रम, कृषि मण्डी रोड पर आयोजित हुआ।

सेवा मण्डल के मंत्री पुष्पतराज मुणोत ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति लाल सांखला (MBBS, MS) एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रेणु गहलोत (BPT) ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान रेडियोग्राफी मशीन से हड्डियों की जांच, आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में कुल 84 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

सेवा मण्डल के सक्रिय सदस्य ताराचंद टांक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर में आए सभी मरीजों को जूस पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

शिविर में चिकित्सकीय सहयोग के रूप में हितेश पालरिया (नर्सिंग), कर्षित सतरावल (मेडिकल), नंद किशोर सांखला (लैब टेक्नीशियन), गिरीश परिहार (नर्सिंग), जितेंद्र (रेडियोग्राफर), शिवम निगम (नेत्र परीक्षक), मनोज विश्नोई एवं अभिषेक चांवरिया सहित अन्य ने सेवाएं दीं।

शिविर को सफल बनाने में माणकराज चौहान, नंद किशोर अग्रवाल, श्याम सुंदर टांक, पारसमल प्रजापत, रामलाल टांक, लक्ष्मण प्रजापत, नरपतसिंह रुपावास, सुशीला माली, सत्यवती पाराशर, सीमा गहलोत, निशा प्रजापत सहित कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। ज्वलंत समस्याओं को लेकर सामाजिक संगठनों ने SDM को सौंपा ज्ञापन,SDM ने संम्बन्धित विभागों को दिये हाथोंहाथ निर्देश।