in

NH-162 पर हिट एंड रन: बाइक सवार दंपती घायल, महिला के सिर मे आयी गंभीर चोट।

सोजत। नेशनल हाईवे 162 पर सांडिया गांव के पास गुरुवार शाम एक हिट एंड रन हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सोजत के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार जैतारण के देवरिया निवासी शौकत खान अपनी पत्नी रईसा बानो के साथ बासनी गांव में रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान सांडिया गांव के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में रईसा बानो के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि शौकत खान के हाथ में चोट लगी है।

सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर: दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वॉकपीठ संपन्न, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन

सोजत में कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार युवक हुआ गंभीर घायल।