in

राजस्थान में मौसम का दोहरा असर: कहीं लू का कहर, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट।

राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर तेज हो गया है, वहीं पूर्वी इलाकों में आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत मिल रही है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (8 मई) से पश्चिमी राजस्थान में लू का दौर शुरू हो गया है। खासकर जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में दिन का तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

वहीं दूसरी ओर पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। नागौर, टोंक, अजमेर और सवाईमाधोपुर में शुक्रवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, टोंक, कोटा और बूंदी सहित आसपास के क्षेत्रों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

राजधानी जयपुर में तेज हवाओं के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है। यहां अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिनभर तेज धूप बनी रही।

 

राज्य में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर (44.6°C) और जैसलमेर (44°C) भी अत्यधिक गर्म रहे। वहीं चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, जालोर और पाली समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

 

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और बढ़ सकती है, जबकि पूर्वी हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: धुंधला में आटा फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, गंदगी के बीच बन रहा था आटा।

सोजत मे राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन।