सोजत सिटी ।16 मई 2026 स्थानीय श्री जैन गौतम आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय के करुणा क्लब द्वारा सात्विक शाकाहारी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पशु कल्याण अहिंसा पर्यावरण संरक्षण शाकाहार के प्रति जागरूक कर करुणा की भावना जागृत करते हुए शाकाहार और पौष्टिक आहार के लिए बच्चों की रुचि जागृत कर प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय समिति अध्यक्ष बाबूलाल बोहरा समिति सचिव महेंद्र कुमार मेहता कोषाध्यक्ष सीए गजेंद्र कुमार जैन एवं संस्था प्रधान प्रवीण शर्मा ने विभिन्न ग्रुपों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप ग्रुप के स्वादिष्ट भेलपुरी, महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप के चटपटी चाट पकौड़ी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्रुप के शीतल नींबू पानी, अहिल्याबाई ग्रुप के कोफ्ता पकौड़ी एवं मीराबाई ग्रुप के सेंडविच मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।
व्यंजन बनाने में प्रतियोगी मनीषा देवासी, भूपेंद्र, कृष्णा, राखी, कविता, अनीता, विपुल, गुंजन गहलोत, कृष्ण नवल, शुभम, नम्रता, मनीषा, निरमा एवं निशा का विशेष योगदान रहा जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों ने विभिन्न प्रकार की व्यंजन टेस्ट कर ग्रुप के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा, निर्मला टांक, रिंकू मेवाड़ा, महेंद्र सिंघाड़िया, सुरेंद्र जांगिड़, नरेश बोराणा, सुनीता परिहार, रेखा कुमारी, दीपक देवड़ा, मंजूलता जोशी व्यास, वर्षा सांखला, मंदाकिनी, उषा, मैना देवी एवं रामचंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग रहा।


