in

सोजत: अन्नक्षेत्र लोकार्पण एवं अखंड संकीर्तन पूर्णाहुति समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न।

सोजत । कृषि मंडी के सामने स्थित श्री कृष्ण करमा बाई मंदिर (योगाश्रम) परिसर में बुधवार को अन्नक्षेत्र लोकार्पण समारोह एवं पुरुषोत्तम मास के दौरान आयोजित अखंड संकीर्तन की पूर्णाहुति श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

समारोह में नरसिंहदास महाराज नरसिंह द्वारा, महंत राधे बाबा चारभुजा, महंत बालक दास महाराज त्यागी, गोपाल दास महाराज, पुखजी महाराज, गोविंददास महाराज, साध्वी दरियाव दास महाराज, बजरंग दास महाराज एवं रामनाथ महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों ने अन्नदान एवं भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, सोजत विधायक शोभा चौहान, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार, लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी,उदयपुर जिला सहप्रभारी जुगलकिशोर निकूंम, प्रफुल्ल ओझा, हीरालाल काठेड,दिपक पंवार, कैलाश दवे, जयलाल, गोविंदराम करौली, प्रहलाद दास गुजरात, पुजारी जितेंद्र वैष्णव, त्रिलोक दास वैष्णव, किशोर दास झीतड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफल व्यवस्था एवं सेवा कार्यों में नरसिंहराम जाट (पोटलिया), ताराराम बीजवान (बासनी), भंवरलाल थारोल (राजकीयावास), दूदाराम बावल (बलाडा), राजूराम लहर (चंडावल), भीखाराम ओऊ (अबकाई ढाणी), भीखाराम चौधरी (सोजत सिटी), गोविंद बंजारा (पूना), मुकेश बंजारा (पूना), अमराराम खदाव (माण्डा), गोवर्धन बलियारा (बासनी), गणेश जाखड़ एवं चेतन बधाला (काला पीपल की ढाणी) सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

इस अन्नक्षेत्र मे प्रतिदिन सांयकाल आरती के बाद करीब 7 बजे साधू संतो एंव जरूरतमंद लोगो के लिए भोजन कि व्यवस्था रहेगी।

अन्नक्षेत्र लोकार्पण एवं अखंड संकीर्तन पूर्णाहुति के इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसादी वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं ने अन्नक्षेत्र की निरंतर सेवा एवं संचालन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली। 326 साल पुरानी परंपरा: इस्लामी नववर्ष पर पाली में रोशन किया जाता है ऐतिहासिक चिराग।

सोजत: वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुखदेव सान्दु के निधन पर चारण समाज में शोक की लहर, चारण समाज के संगठनों ने दी भावभीनी श्रधांजलि।