सोजत। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रखर कानूनविद श्री सुखदेव सान्दु के निधन पर अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा, मारवाड़ प्रांतीय चारण महासभा तथा श्री करणी शिक्षक संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हनुवंत सिंह बारहठ ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव सान्दु कानून की बारीकियों के गहन जानकार और अपने क्षेत्र के उच्च कोटि के अधिवक्ता थे। उन्होंने अपने लंबे विधिक जीवन में समाज और न्याय व्यवस्था के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चारण समाज के हर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य में सान्दु का मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा महत्वपूर्ण रही।
मारवाड़ प्रांतीय चारण महासभा के पाली जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लखावत ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके जाने से जो रिक्त स्थान बना है, उसकी भरपाई करना अत्यंत कठिन होगा।
इस अवसर पर सरदार सिंह बारहठ, विक्रम सिंह बारहठ, वीरेंद्र लखावत, कुंदन सिंह सान्दु, महिपाल सिंह लखावत, अशोक बारहठ, भोजराज सिंह सान्दु, प्रकाश सिंह लखावत, भागीरथ सिंह देवल, सुखदेव देवल, श्याम सिंह लखावत, दशरथ सिंह बारहठ, अवधेश लखावत, करणी सिंह आशिया, भंवर सिंह बारहठ, नवगुण सिंह लखावत, सिद्धार्थ कविराज, सरदार सिंह लखावत, संदीप कविराज, गजेंद्र सिंह मुहड़, दिनेश मुहड़, कमल सिंह मुहड़, गोविंद सिंह चारण, इंद्रदेव लखावत, जयदेव सिंह मुहड़, भूपेंद्र सिंह लखावत, सतीश लखावत, राजेंद्र सिंह सान्दु, प्रवीण आशिया, विक्रम आशिया, कार्तिक चारण, महादेव लखावत, कृष्णपाल लखावत तथा संदीप मुहड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

