in

बगड़ी नगर में आदर्श विद्या मंदिर के नवीन विद्यालय का शुभारंभ, हवन-पूजन के साथ हुआ उद्घाटन।

बगड़ी से आरीफ गौरी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। कस्बे के समाज कल्याण छात्रावास के पास आदर्श विद्या मंदिर के नवीन विद्यालय का शुभारंभ बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। सादे एवं गरिमामय समारोह में विद्यालय का उद्घाटन कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में सेसाराम सीरवी दंपति ने हवन में बैठकर लाभ लिया तथा पंडित भास्कर पंचारिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। समाजसेवी जगाराम सेणचा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बगड़ी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह शेखावत, सरस्वती शिक्षा समिति पाली के महावीर सालेचा तथा सेसाराम सीरवी सहित अन्य अतिथियों ने भी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए सरस्वती शिक्षा समिति पाली के महावीर सालेचा ने बताया कि यह विद्यालय समिति द्वारा संचालित होने वाला पाली जिले का 21वां विद्यालय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्या भारती के जिला सचिव चंदन सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मीकांत भाटी, कुशाल जैन, धर्मेंद्र व्यास, सुरेश मेवाड़ा, भागीरथ विश्वकर्मा, बालकिशन, बद्रीनारायण शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार रोहिसवाल, चंपालाल चौहान, राकेश आदिवाल, भंवरलाल सेणचा, रुगाराम सेणचा, युधिष्ठिर शर्मा, भूराराम मेवाड़ा, ढगलाराम मेवाड़ा, अधिवक्ता महेंद्र कुमार मेवाड़ा, राकेश शर्मा, रमेश भट्ट, कालू सिंह रावत, सुमेर सिंह, सुरेंद्र कुमार सांखला, केनाराम सीरवी, मोहनलाल सीरवी, राजेंद्र मेवाड़ा, रमेश सेन, तरुण मेवाड़ा, प्रकाश प्रजापत, सुनील कुमार बालेटिया, सुनील चौहान, धर्मेंद्र गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुखदेव सान्दु के निधन पर चारण समाज में शोक की लहर, चारण समाज के संगठनों ने दी भावभीनी श्रधांजलि।