in

एबीवीपी अभ्यास वर्ग में दायित्वों की घोषणा, सोजत के युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां।

सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जोधपुर प्रांत का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग वर्ष 2026 का समापन हनवंत आदर्श विद्या मंदिर, लाल सागर, जोधपुर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में संगठन की आगामी कार्ययोजना, छात्र हितों से जुड़े विषयों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वर्ग के समापन अवसर पर आगामी वर्ष के लिए विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें सोजत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित दायित्वों के अनुसार सोजत निवासी अभिषेक मेवाड़ा को पाली विभाग का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया है। विभाग संयोजक के रूप में वे पाली जिले सहित विभाग के विभिन्न इकाइयों के संगठनात्मक कार्यों का नेतृत्व करेंगे तथा छात्र-छात्राओं के बीच परिषद की गतिविधियों को गति प्रदान करेंगे।

इसी प्रकार हर्षित राठौड़ को सोजत जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। वे जिले में संगठन के विस्तार, छात्र समस्याओं के समाधान एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं हितेश सोलंकी को सोजत भाग संयोजक नियुक्त किया गया है, जो स्थानीय स्तर पर परिषद की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

संगठन की डिजिटल एवं सोशल मीडिया गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से निखिल मेवाड़ा को प्रदेश सोशल मीडिया टोली सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। वे प्रदेश स्तर पर परिषद के कार्यक्रमों, अभियानों एवं छात्र हितों से जुड़े विषयों को सोशल मीडिया माध्यमों से प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

दायित्वों की घोषणा के बाद सोजत एवं पाली जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिषद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवदायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा छात्र हितों के लिए प्रभावी कार्य करेगा।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्र हित, राष्ट्रहित एवं संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

अभ्यास वर्ग में जोधपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

23 जून को पाली में मनेगा भव्य ओलंपिक दिवस, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोच होंगे सम्मानित

सोजत: दानदाताओं ने बढ़ाया सेवा का हाथ, सोजत ब्लड बैंक को मिला एयर कंडीशनर।