in

सोजत: दानदाताओं ने बढ़ाया सेवा का हाथ, सोजत ब्लड बैंक को मिला एयर कंडीशनर।

सोजत। माननीय जिला कलेक्टर महोदय की प्रेरणा से जिलेभर में संचालित “आओ गांव चले अभियान” के तहत सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। राजकीय चिकित्सालय सोजत सिटी के ब्लड बैंक को दानदाताओं द्वारा एक एयर कंडीशनर (एसी) भेंट किया गया।

ब्लड बैंक में रक्त एवं रक्त घटकों के सुरक्षित संरक्षण के लिए उपयुक्त तापमान बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। दानदाताओं द्वारा प्रदान किया गया एसी ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर सोजत के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ड़ा राजेश गुप्ता ने दानदाताओं के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

“आओ गांव चले अभियान” के माध्यम से जिले में जनभागीदारी को बढ़ावा मिल रहा है तथा विभिन्न संस्थाएं एवं भामाशाह समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। यह पहल सामाजिक सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।
इस अवसर पर बाबुसिंह जी व प्रताप जी भी उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एबीवीपी अभ्यास वर्ग में दायित्वों की घोषणा, सोजत के युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारियां।