सोजत। दिल्ली दरवाजा रोड स्थित कौशिक ओझा द्वारा संचालित अपेक्स जिम का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे एवं विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने मुकेश भाई ओझा के स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि जिम युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है और नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवनशैली का आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि जिम प्रशिक्षण शरीर को फिट रखने के साथ वजन नियंत्रण और विभिन्न बीमारियों से बचाव में भी सहायक है।
विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने कहा कि नियमित व्यायाम से हृदय संबंधी क्षमता मजबूत होती है, जोड़ों का सुदृढ़ीकरण होता है तथा शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा ने जिम को स्वास्थ्य संवर्धन का प्रभावी माध्यम बताया। अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से युक्त जिम युवाओं के व्यक्तित्व विकास में सहायक है।
संचालक कौशिक ओझा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जिम की सुविधाओं की जानकारी दी। समारोह में अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी,सुरेश ओझा, जुगल किशोर निकूम,राजेश तंवर, राकेश पंवार, नरपतराज सोलंकी, बालमुकुंद गहलोत,माणकराज चौहान,चन्द्रशेखर श्रीमाली,हिरालाल काठेड़,योगेश ओझा,हितेन्द्र व्यास,सत्य नारायण गोयल,जितेंद्र व्यास,गजेंद्र मेहता,कैलाश त्रिवेदी रशीद गौरी,चम्पालाल खोरवाल,गुणवंती मेहता,शांतिलाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।


