in

सोजत: मोहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान, सीएलजी बैठक में उठे जनसमस्याओं के मुद्दे।

सोजत। आगामी मातमी पर्व मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को सोजत पुलिस चौकी में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने की। इस अवसर पर डीवाईएसपी रतना राम देवासी, अधिशासी अधिकारी राघव मीणा अन्य अधिकारी, सीएलजी सदस्य तथा विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डीवाईएसपी रतना राम देवासी ने मोहर्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव आमंत्रित करते हुए आमजन से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए समुचित इंतजाम किए जाएंगे।

बैठक के दौरान कस्बे की विभिन्न जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति तथा शहर में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने और इसके सरगनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस पर डीवाईएसपी रतना राम देवासी ने पूर्व में की गई कार्रवाइयों की जानकारी देते हुए भविष्य में और अधिक कठोर कदम उठाने का आश्वासन दिया।

उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने बिजली एवं पानी से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपने सुझाव रखे तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में सद्दाम हुँसैन शेख, ताराचंद सैनी, सैय्यद जुल्फिकार अली, सैय्यद वाजिद अली, कैलाश चावला, चम्पालाल खोरवाल, मोहनलाल बौराणा,रिजवान खान (भूरजी),पदमचंद टांक,मोहम्मद यासीन छीपा, अब्दुल गनी ताजक, शहजाद खान, सलीम खान, गोविंद सिंह, महेश सोनी, प्रभुलाल रांगी, इरफान खान, सुन्दर भाई सिंधी, असलम मेहर, शाहबाज खान, मनीष राठी, नरपतसिंह दहिया, दिनेश मेवाड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जहीर मकरानी का हुआ सम्मान।

सोजत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि।