in

सोजत। मातमी पर्व मोहर्रम पर हजरत कासिम की याद में मुस्लिम समाज ने अकीदत से मनायी मेहंदी रात।

सोजत। मातमी पर्व मोहर्रम के अवसर पर मंगलवार रात हजरत इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की याद में मेहंदी रात का कार्यक्रम श्रद्धा, अकीदत और धार्मिक भावनाओं के साथ संपन्न किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मन्नत की मेहंदी ताजियों के समक्ष पेश कर करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

मातमी पर्व मोहर्रम के तहत शहर के तकिया पाटी एवं मुरीदों के ताजिए इमामबाड़े से बाहर आमजन के दर्शनों के लिए रखे गये। इस दौरान ढोल-ताशों के साथ और धार्मिक माहौल के बीच महिलाओं ने बाजोट पर मेहंदी सजाकर ताजियों के समक्ष पेश की जिसमे पान, तेल के दीपक, खोपरा, नारियल, मोली और इत्र पेश किए तथा अपने परिवार की खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी।

मेहंदी रात के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सिरनी के रूप में चूरमा तथा छबील का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर तकिया पाटी मोहर्रम के लाइसेंसदार सैय्यद वाजिद अली और मुरीदो के मोहर्रम के लाइसेंसदार सैय्यद जुल्फिकार अली सहित समीर खां भाटी,सलीम शाह,मोहम्मद हनीफ शेख,अमन खान,मोहम्मद खालिद सिद्दीकी,साकिर राजा,नाजिम सिलावट,रमीज पठान,युनूस खान,आरीफ गौरी सहित मुस्लिम समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि।

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ, इच्छुक हज यात्री समय पर करें आवेदन: हज कमेटी