सोजत। शहर की अज़ीमुशान शख्सियत पीर सैय्यद वाजिद अली शाह जिलानी के यौम-ए-विलादत के मुबारक अवसर पर रविवार को शेख समाज सोजत के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पहुंचकर पारंपरिक मारवाड़ी रीति-रिवाज से भव्य इस्तकबाल किया। समाजजनों ने माल्यार्पण कर राजस्थानी साफा पहनाया तथा यौम-ए-विलादत की मुबारकबाद पेश की।
यौम-ए-विलादत के अवसर पर सुबह से ही पीर साहब के निवास पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने अपनी मुबारकबाद और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शाम को शेख समाज सोजत के युवा साथियों ने समाज के चौधरी मोहम्मद बशीर शेख के नेतृत्व में पीर साहब के निवास पर पहुंचकर उनका इस्तकबाल किया। इस गरिमापूर्ण समारोह के दौरान पीर सैय्यद वाजिद अली शाह जिलानी ने सभी की मुबारकबाद सहर्ष स्वीकार करते हुए समाज की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की। इस अवसर पर उनके छोटे भाई पीर सैय्यद साजिद अली साहब भी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद अफाक अहमद शेख, मोहम्मद हनीफ शेख, मोहम्मद शहीद, इरफान अहमद, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद नासिर, मोहसिन शेख, शहबाज शेख, मोहम्मद इरफान ठेकेदार, मोहम्मद इरफान (सदर, मस्जिद), मोहम्मद वाजिद (मोनू) सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने पीर साहब से दुआएं प्राप्त कर यौम-ए-विलादत की खुशियां साझा कीं।


