सोजत सिटी। राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) सोजत सिटी के नेतृत्व में आज राजकीय महाविद्यालय, सोजत सिटी के प्राचार्य को छात्रहित से जुड़ी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर नया नामपट्ट (बोर्ड) लगाने, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं हिन्दी विषयों में रिक्त प्राध्यापकों के पद तत्काल भरने, महाविद्यालय की जर्जर कक्षाओं में तुरंत रंग-रोगन करवाने, परिसर के अंदर-बाहर नियमित साफ-सफाई की सख्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भूगोल विषय के प्रायोगिक कार्य हेतु आवश्यक सामग्री एवं उपकरण बिना देरी उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
NSUI नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़ न बताया कि प्राचार्य को 7 दिनों के भीतर सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई शुरू करने का सख्त अल्टीमेटम दिया। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर काम शुरू नहीं किया गया, तो NSUI के कार्यकर्ता छात्रहित में आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
ज्ञापन के दौरान NSUI नगर अध्यक्ष राहुल राठौड़, छात्र नेता अभिजीत गहलोत, दिवेश सामरिया, रुद्राक्ष सिंगाड़िया, राकेश मालवीय, अंजू, सुनील, निखिल, कमलेश, प्रकाश, संजू, ऐश्वर्या, सलोनी, कुमकुम सहित अन्य NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।


