in

सोजत: तिलक और मिठाई से हुआ नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, एबीवीपी ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश।

सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सोजत इकाई द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोजत में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन में सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रहित में किए जाने वाले कार्यों तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन का भरपूर लाभ उठाते हुए व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न मंचों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सोजत जिला संयोजक हितेश राठौड़, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक निखिल मेवाड़ा, सोजत भाग संयोजक हितेश सोलंकी, नगर सहमंत्री सुश्री सानिया अकरम खान, राहुल राजपुरोहित, राहुल वैष्णव एवं सुश्री कुमकुम वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान सुश्री कुमकुम वैष्णव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की सीख देने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने परिषद द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: 5 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन।

सोजत: नशा मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को करता है प्रभावित, व्यसन से रहें दूर : डॉ. भटनागर