in

नर्सिंग शोध में सोजत का गौरव: उपेंद्र पाराशर को पीएचडी की उपाधि।

सोजत। सोजत सिटी के लिए गर्व की बात है कि स्थानीय निवासी उपेंद्र पाराशर ने नर्सिंग शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वे सोनी नर्सिंग कॉलेज, जयपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

उपेंद्र पाराशर, श्री हरिनारायण पाराशर के सुपुत्र हैं। उन्हें मालवांचल यूनिवर्सिटी, इंदौर द्वारा कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विषय में किए गए उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

उनका शोध विषय “Knowledge and Skill Competency Regarding Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) Techniques Among Adults” रहा, जिसमें वयस्कों में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) तकनीकों से संबंधित ज्ञान एवं कौशल दक्षता का अध्ययन किया गया।

यह शोध कार्य उन्होंने डॉ. प्रभांशु व्यास, प्रोफेसर, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग, डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग, मालवांचल यूनिवर्सिटी, इंदौर के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

उपेंद्र पाराशर की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सोजत सहित नर्सिंग एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। उनके परिजनों, मित्रों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद सोजत ने किया वृक्षारोपण, स्नेहलता लढ्ढा का किया सम्मान।

सोजत: मानव जीवन दुर्लभ, प्रभु भक्ति से ही मिलता है मोक्ष का मार्ग : संत हजारीलाल जी महाराज।