in

सोजत: रामेलाव तालाब में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव।

सोजत। शहर के रामेलाव तालाब में सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फूरकान शाह पुत्र अल्लादीन शाह निवासी सोजत सिटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का मकान तालाब की ढाल के पास ही स्थित है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के तालाब में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और समाजसेवी तैराक युवकों ने बिना समय गंवाए तालाब में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी देर तक चली कड़ी मशक्कत के बाद तालाब की पाल के बिल्कुल पास से युवक का शव बरामद किया गया।

शव को बाहर निकालकर पुलिस की मौजूदगी में राजकीय अस्पताल, सोजत की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रेस्क्यू अभियान में इमरान छीपा, हुसैन भाई, मंजूर रंगरेज, राजू सिद्दीकी और थानजी राव सहीत कुछ अन्य ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए तालाब मे युवक का शव ढूढने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे सोजत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों एंव समाजबंधुओं ने मृतक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा डिजिटल साक्षरता व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित

मैसर्स युतिका वेलफेयर फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत बगड़ी नगर को भेंट किए 1200 छायादार पौधे