in

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पाली में सर्किल और प्रतिमा लगाने की मांग, ज़हीर मकरानी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

पाली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोधपुर संभाग प्रभारी ज़हीर मकरानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पाली जिला कलेक्टर डॉ. रवींद्र गोस्वामी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

मुस्लिम युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष मेराज अली चूड़ीगर और सलीम भाई फ्रूट वाले की उपस्थिति में सौंपे गए इस ज्ञापन में पाली शहर में डॉ. कलाम के योगदान को स्मरणीय बनाने के लिए उनके नाम पर सर्किल और प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के समक्ष दो प्रमुख प्रस्ताव रखे:

सुमेरपुर-पाली शहर कालू कॉलोनी होते हुए सर्किट हाउस की तरफ जाने वाले चौराहे/सर्किल पर डॉ. कलाम की भव्य प्रतिमा लगाकर उस सर्किल का नाम “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सर्किल” रखा जाए।

अथवा, जिला कलेक्टर बंगले के पास स्थित गार्डन में डॉ. कलाम की स्टैचू स्थापित कर जनभावनाओं का सम्मान किया जाए।

ज़हीर मकरानी ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि डॉ. कलाम ने न केवल देश के विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया, बल्कि पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उनकी दूरदृष्टि और विचार युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर ज़ाकिर भाई बेलीम, मोहम्मद सोहिल, इस्माइल गोरी, सैयद अबूबकर, ग़ोस मोहम्मद, फकीर मोहम्मद, अकरम शाह, समीर मॉयल सहित मुस्लिम युवा फाउंडेशन के कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैसर्स युतिका वेलफेयर फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत बगड़ी नगर को भेंट किए 1200 छायादार पौधे

डीएसएस सेकेंडरी स्कूल सोजत रोड में वृक्षारोपण: नीम के पौधे लगाकर विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प