सोजत रोड। स्थानीय दयावती शिक्षण संस्था द्वारा संचालित डीएसएस सेकेंडरी स्कूल, सोजत रोड में सोमवार को एक हरित पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नीम के पौधे रोपे गए। पौधों को मवेशियों व अन्य खतरों से सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
छात्रों को मिली देखभाल की जिम्मेदारी
पौधे लगाने के साथ-साथ उनके समुचित विकास के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक पौधे के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा और समाज में पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश जाएगा।
इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक ललित तिवारी, संस्था प्रधान ईश्वर दास वैष्णव, लक्ष्मण सिंह, साहिल शेख, ऐश्वर्या, उषा सेन, कोमल शर्मा, कीर्ति सेन, आयशा खान, सुमन जांघीर, लक्ष्मण राम और प्रियांशी तिवारी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।


