in

गोगा पूजा कर मनाया ‘अणगा मेला’ श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज का पारंपरिक अणगा मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

समाज के मंत्री नरेंद्र राज़ बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण हुआ। दोपहर में उद्योगपति जितेन्द्र सांखला द्वारा पंडित जीवन किशोर जोशी और राज़ वेदियां पंडित सत्यनारायण दवे के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान आशुतोष का पंचामृत से रुद्राभिषेक कर विश्व शांति जगत कल्याण की कामना की गई।

शाम को महिला मंडल की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दिन भर समाज के लोगों ने मेला स्थल पर खान-पान की स्टाल्स पर विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर नौ नागों की पूजा कर जीव-जंतुओं से रक्षा की कामना की। युवाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से शमां बांध दिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी कर सजाया गया।

आरती के समय श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समाज के संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश बोहरा ने महालक्ष्मी मात की जयकारे के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

इस अवसर पर दुष्यंत कुमार जोशी, मधुसूदन दवे, डॉ अश्विनी कुमार श्रीमाली, ऋषि कुमार त्रिवेदी, सुनील त्रिवेदी, प्रकाश शर्मा, राजकुमार बोहरा,तोष एच दवे, सुरेन्द्र कुमार दवे, उमेश जोशी, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप कुमार बहुरा, विकास व्यास, प्रेम दत्त ओझा, सरला ओझा,कामाक्षा त्रिवेदी, सहित सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली नगर निगम में कांग्रेस (29) सबसे आगे, भाजपा 21 और निर्दलीय 15 जीते। सोजत रोड और फालना नगरपालिका के नतीजे भी घोषित। देखिए पूरी वार्डवार सूची!

पाली नगर निगम चुनाव: महापौर-उप महापौर चुनाव की सरगर्मी तेज, पहले दिन चार प्रत्याशियों ने लिए छह नामांकन पत्र