in

सोजत सिटी : 973वें स्थापना वर्ष में सजेगा सोजत, नवरात्र से शुरु होंगे विविध आयोजन।

सोजत सिटी। प्राचीन एवं ऐतिहासिक सोजत शहर के स्थापना वर्ष के 973वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आगामी नवरात्रि पर्व पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इसी क्रम में शनिवार को मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा छठी की छात्रा दिव्या परिहार पुत्री महेंद्र परिहार ने सेजल माता का स्वरूप धारण कर नवरात्रि आयोजनों का संदेश दिया।

सोजत महोत्सव समिति के संरक्षक अनोप सिंह लखावत ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान तथा आसोज सुदी नवमी के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। समिति के इवेंट एक्सपर्ट पुष्पराज मुणोत ने बताया कि सोजत शहर के 973वें स्थापना वर्ष में प्रवेश के अवसर पर इस बार कई नवाचार किए जाएंगे।

पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि आयोजन का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहेगा। वहीं सेजल माता मंडल के भीकाराम प्रजापत ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक सेजल माता मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, हवन, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। वहीं आसोज सुदी नवमी को भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा।

सोजत महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए गोरधन लाल गहलोत, श्यामलाल व्यास, ताराचंद सैनी, सत्तु सिंह भाटी, राजेश अग्रवाल, चुन्नीलाल बोस,अकरम खान, जवरीलाल बौराणा सहित अनेक प्रबुद्धजन तैयारियों में जुटे हुए हैं।

महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं पार्षद जोगेश जोशी ने बताया कि 21 सितंबर के बाद सोजत महोत्सव के तहत होने वाले सभी आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छात्र राजनीति का नया परिदृश्यः GenZ राष्ट्रवाद के साथ; विकल्प में भी NSUI को नकारा- ABVP कि भव्य जीत।