in

वुशु में पाली का जलवा: तीन खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक, अब राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना दम

पाली। रानी बरकाना में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय स्कूली वुशु प्रतियोगिता-2026 में पाली के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। अल्टीमेट कराटे फाइट क्लब एवं शौर्य खेल प्रशिक्षण संस्थान के तीन खिलाड़ियों—अंशुमन प्रजापत, फिजा बानो और सलोनी—ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किए।

कोच मोइनुद्दीन खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे ये तीनों खिलाड़ी पूर्व में भी जिला एवं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वुशु प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद अब ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

पाली पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

प्रतियोगिता में पदक जीतकर शहर लौटने पर कॉम्बेट कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष साहिल डांगी एवं महासचिव व कोच मोइनुद्दीन खान ने खिलाड़ियों का माला पहनाकर और बधाई देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कोच मोइनुद्दीन खान ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छात्राओं को दी संवैधानिक अधिकारों, सांस्कृतिक विरासत और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी