सोजत। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत पंचायत समिति सोजत के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पद के समस्त प्रत्याशियों के लिए एक दिवसीय प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) श्री रवि प्रकाश ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति सोजत के वी.सी. कक्ष में दोपहर 3 बजे किया गया।
कार्यशाला के दौरान रिटर्निंग अधिकारी श्री रवि प्रकाश ने पीपीटी (PPT) के माध्यम से उपस्थित प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया, नामांकन पत्र भरने के नियम, आदर्श आचार संहिता का पालन, चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया, चुनाव खर्च लेखा संधारण तथा पंचायती राज अधिनियम के अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस प्रबोधन कार्यशाला में सोजत क्षेत्र के लगभग 85 से अधिक जनप्रतिनिधियों और भावी प्रत्याशियों ने भाग लेकर चुनावी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सोजत कूपसिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया, महिपाल सिंह लखावत तथा चुनाव शाखा से मोहम्मद रफ़ीक़, प्रकाश नाथ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


