in

बगड़ी सरपंच की सीट पर सात उम्मीदवारों के बीच घमासान  

आरिफ गौरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। बगड़ी ग्राम पंचायत में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता तैयार बैठे हैं। इस बार सात उम्मीदवारों के बीच सरपंची को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है। जैसे जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रहे हैं सरपंच का चुनाव लड़ने वाले दावेदार मतदाताओं के घर घर जाकर अपना समर्थन जुटा रहे हैं बगड़ी सरपंच की सीट इस बार सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई है इस कारण इस बार सरपंच का चुनाव बड़ा रोचक हो गया है सरपंच चुनाव लड़ने के लिए सात प्रमुख दावेदारों के नाम उभर कर सामने आए हैं सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए समाजसेवी कालूराम मेवाड़ा, मोहनलाल सीरवी, पन्नालाल सीरवी, युवा नेता राकेश पंचारिया, युवा नेता युधिष्ठिर शर्मा, सेवानिवृत कर्मचारी जालम सिंह जेतावत, युवा नेता भवानी सिंह चावडा , व मोहनलाल सोलंकी के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। गांव में सीरवी , गुर्जर , देवासी , मुसलमान, रेगर ,मेघवाल , जोशी, चौकीदार , सहित अन्य जातियों के मतदाता निवास करते है सत्ता का समीकरण किसके पक्ष में है फिलहाल तय नहीं है सरपंच उम्मीदवार अपने समर्थन के लिये समर्थकों के साथ सुबह से ही गांव के बेरा , विभिन्न मोहालो व गली-गली घूम कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

पंचायत समिति के वार्ड नं 2 का मामला

बगड़ी पंचायत समिति की वार्ड नंबर 2 सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र कुमार मेवाड़ा, कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल मेवाड़ा एवं निर्दलीय उम्मीदवार केवल राम सीरवी गांव में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं।

जिला परिषद की सीट पर कड़ी टक्कर 

इस बार जिला परिषद की 29 सीट पर कांग्रेस ने गोविंद प्रसाद दवे को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने भंवरलाल सेणचा को भाजपा उम्मीदवार घोषित किया है दोनों के बीच इस बार कड़ी टक्कर होने का अनुमान है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने निकाला भव्य शक्ति संचलन।