in

गुड़ाकला सरपंच मिश्रीलाल सीरवी ने कार्यभार ग्रहण किया।

आरिफ गोरी बगड़ी की रिपोर्ट।

बगड़ी नगर। शुक्रवार को गुड़ाकला ग्राम पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच मिश्रीलाल सीरवी ने हवन, पूजा अर्चना कर सरपंच का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सरपंच सीरवी का साफा एवं माल्यार्पण का हार्दिक बहुमान किया। गुड़ा कला ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में मिश्रीलाल सीरवी ने 121 वोटो के अंतर से चुनाव जीता था। उन्होंने खेतु सिंह रावत को 121 वोटो के अंतर से चुनाव हराया था। सरपंच चुनाव में 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमे केर नाथ को 38 मत, खेतु सिंह को 626 मत, नरसिंह को 176 मत, भंवर सिंह को 73 मत, महेंद्र सिंह को 69 मत , माल सिंह को 162 मत मिले एवं मिश्रीलाल सीरवी को 747 मत मिले और वह 121 वोटो के अंतर से चुनाव जीत गए। इस चुनाव में मेघा राम को 16 मत, हासम खान को 138 मत वह नोटों को 138 मतदाताओं ने वोट डाले थे। शुक्रवार को सरपंच मिश्री लाल सीरवी ने सुबह अपने समर्थको व वार्ड पंचों के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय में हवन पूजा कर कार्यभार ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर सीरवी ने कहा कि वह सब को साथ लेकर गांव का विकास करवाएंगे। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी विवेक सिंह जैतावत ने रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाये और कार्यभार ग्रहण करवाया ।

इस अवसर पर उपसरपंच बाबूलाल मेवाड़ा , वार्ड पंच तिजी देवी मेवाड़ा, सीमा प्रजापत, कुंदन सिंह, सुरम नाथ , तेजराज कुमावत , दीक्षा कुमारी , गोपाल सिंह , तरुणा ,व समाजसेवी खेतु सिंह , ओमनाथ रावल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य तेजराज मेवाड़ा, भरत मेवाड़ा, दुर्गाराम मेवाड़ा, पूनम सिंह पेंटर, गौतम मेवाडा, ललित राव , पूर्व सरपंच मांगीलाल नायक सहित बड़ी तादाद में ग्रामवासी इस अवसर पर मौजूद थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के ऐतिहासिक दरवाजों पर अब नहीं लगेंगे पोस्टर-बैनर, नगरपालिका ने जारी किए सख्त निर्देश।

सोजत। सेहवाज के विद्यालयों में बाल विवाह निषेध को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी कानूनों की जानकारी।