in

सोजत:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सोजत, पिपलिया कलां में शोक सभा में हुए शामिल।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत रविवार दोपहर हेलीकॉप्टर से सोजत हवाई पट्टी पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद गहलोत कार से पिपलिया कलां के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने शोक सभा में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पिपलिया कला से अशोक गहलोत पुनः सोजत हवाई पट्टी पहुंचे। यहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान गहलोत ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

सोजत हवाई पट्टी पर गहलोत ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान छोटे बच्चों के साथ उन्होंने सेल्फी भी खिंचवाई। कुछ समय कार्यकर्ताओं के बीच बिताने के बाद वे हेलीकॉप्टर से पुष्कर के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पूर्व प्रधान राजेश सिंह कच्छवाह, ब्लॉक अध्यक्ष संपतराज कुमावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, कांग्रेस नेता राजेश सांखला, मनीष पालरिया, महेंद्र पालरिया, सैयद साजिद अली,बालमुकुंद गेहलोत,पुनित दवे,गोविंद दवे,गोविंद सिंह चारण एवं नरपत सिंह दहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सोजत, दीपावली की रौनक देखने उमड़ा शहर,गणमान्यजनो ने दी बधाई।