पाली। दीपावली के पावन पर्व पर आज 9 नवंबर 2026 को पाली में आपसी सौहार्द, अमन और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना भाई मकरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के एक दल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा तथा वर्तमान नगर निगम महापौर नमिता विकास बुकिया के घर जाकर दीपावली की बधाई दी। मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच देश एवं प्रदेश में आपसी भाईचारे, अमन-चैन और शांति बनाए रखने के संदेश पर चर्चा हुई।

दौरे के दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा के पूज्य पिता छोगाराजी बोहरा से भी कार्यकर्ताओं ने भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस आत्मीय पहल के लिए मुन्ना भाई मकरानी व समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं साधुवाद दिया।
इस शुभकामना संदेश यात्रा में मुन्ना भाई मकरानी के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पाली जिला मंत्री नौशाद खान, वार्ड नंबर 38 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी जावेद भास्कर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद अब्बासी, हामिद भाई खिलजी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर पर्व की बधाइयां दीं।

