in

सोजत: भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने फिर पेश की सेवा की मिसाल, जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह करवाकर बांटी खुशियां।

सोजत सिटी। समाजसेवा और मानवता की भावना को साकार करते हुए सोजत के समाजसेवी भामाशाह महेंद्र राठौड़ ने एक बार फिर अनुकरणीय पहल की है। नरसिंहपुरा स्थित एक बंजारा परिवार की बेटी का विवाह संपन्न करवाने में महेंद्र राठौड़ ने आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,ज्ञात रहे बिटिया के पिता का भी स्वर्गवास हो चुका है।

बेटी के विवाह में आर्थिक परेशानी परिवार के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी। ऐसे में समाजसेवी महेंद्र राठौड़ ने परिवार की मदद का बीड़ा उठाते हुए आर्थिक एवं सामग्री सहयोग प्रदान किया। उन्होंने विवाह समारोह में बारात स्वागत, मेहमानों के भोजन, टेंट व्यवस्था, कन्यादान, नकद राशि तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित विवाह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर बिटिया का विवाह पूरे सम्मान और खुशियों के साथ संपन्न करवाया।

महेंद्र राठौड़ की इस पहल ने साबित किया कि सच्ची समाजसेवा केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही मानवता का वास्तविक धर्म है। उनके इस पुनीत कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इस शुभ अवसर समाजसेवी भामाशाह महेंद्र राठौड़ के साथ उनकी टीम के सदस्य गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, हेमंत नाथ योगी, प्रसाद जैन, रामदेव भाटी, खुशवीर सिंह बागोल, रमेश मेवाड़ा, मोहित मेवाड़ा, दिनेश आसरी, दिनेश चौहान, सुनील टांक, जितु महाराज, मदन सिंह जौधा सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

वहीं वार्ड नंबर 37 की पार्षद श्रीमती सज्जन देवी कछवाह एवं योगेश कुमार कछवाह ने इस जरूरतमंद परिवार की स्थिति से महेंद्र राठौड़ को अवगत करवाया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सहयोग के लिए पहल की।

इस अवसर पर महेंद्र राठौड़ ने कहा कि “बेटी के विवाह में सहयोग कर एक जरूरतमंद परिवार की चिंता दूर करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सदैव आगे आना चाहिए।”

महेंद्र राठौड़ की यह पहल समाज में परोपकार, सहयोग और सामाजिक सरोकारों की भावना को मजबूत करने वाली प्रेरणादायी मिसाल बन गई।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साइबर ठगी से बचाए थे 94.88 लाख रुपये, आईसीआईसीआई बैंक के सोजत शाखा प्रबंधक राहुल अग्रवाल को मिला ‘ईगल आई अवार्ड’।