in

सोजत में 29 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, चार विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं।

स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी की स्मृति में सांखला मेहंदी उद्योग की पहल, नेत्र, हड्डी, स्त्री रोग एवं फिजियोथेरेपी का मिलेगा परामर्श।

 

सोजत सिटी। सांखला मेहंदी उद्योग की ओर से स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी की स्मृति में रविवार, 29 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत तंवर (एमडी, एम्स नई दिल्ली) आंखों से संबंधित बीमारियों का परामर्श देंगे। वे मोतियाबिंद, काला पानी, धुंधला दिखाई देना तथा डायबिटीज के कारण होने वाली आंखों की समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन करेंगे।

इसी प्रकार डॉ. शांतिलाल सांखला हड्डी, जोड़ एवं रीढ़ से संबंधित रोगों, डॉ. नंदकिशोर स्त्री एवं प्रसूति रोगों तथा डॉ. रेनू गेहलोत फिजियोथेरेपी संबंधी समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श देंगे।

शिविर का आयोजन सोजत रोड मार्ग स्थित मोड भट्टा पर एडवांस बोन एंड जॉइंट केयर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है।

शिविर से संबंधित अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 77372-06781 पर संपर्क किया जा सकता है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नेनु देवी बगड़ी पंचायत समिति की प्रथम प्रधान बनी। 

मल्टीप्लेक्स की चकाचौंध में खो गई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों की दुनिया, कभी हुआ करता था इनका अपना अलग ही क्रेज।