in

पाली का मोहम्मद आकिल राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में करेगा ज़िले का प्रतिनिधित्व।

पाली। जिले के युवा वूशु खिलाड़ी मोहम्मद आकिल 1 जुलाई से हैदराबाद के गछीबोली स्टेडियम में आयोजित होने वाली 24वीं जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय वूशु बालक-बालिका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 6 जुलाई तक चलेगी, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे।

वूशु संघ के अध्यक्ष नरेंद्र फुलवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में मोहम्मद आकिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की। वूशु संघ के सचिव मोहम्मद आसिफ ने बताया कि आकिल वर्ष 2016 से अब तक राज्य स्तर पर लगातार स्वर्ण पदक जीतते आ रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक अपने नाम कर चुके हैं।

आज आकिल को पाली से रवाना करते समय बैडमिंटन कोच पीयूष दिनकर, स्केटिंग कोच कुलदीप सिंह, स्केटिंग सचिव हाशमी, कराटे कोच इमरान खान, अब्दुल रऊफ, भवानी सिंह (शारीरिक शिक्षक) सहित कई खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने आकिल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पाली जिले के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि उसका युवा खिलाड़ी इतने बड़े स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहा है।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: हैदर कॉलोनी और रुनेचा कॉलोनीवासियों को मिली राहत, नाले और रास्तों की सफाई से बदली तस्वीर।

मानसून की दस्तक के साथ ही सफ़ाई अभियान शुरू समाजसेवी इलू अब्बासी ने उठाया क़दम