in

सोजत के मदन गहलोत बने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के जोधपुर संभाग प्रभारी।

सोजत सिटी। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान को और अधिक सशक्त और जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के प्रदेशाध्यक्ष पंडित कान्तिलाल जोशी ने सोजत के वरिष्ठ भाजपा नेता मदन भाई गहलोत ‘मोदी’ को जोधपुर संभाग का प्रभारी मनोनीत किया है।

गहलोत की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए गौरव का विषय बताया और गहलोत को शुभकामनाएं दीं।

मनोनयन के बाद गहलोत ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे, ताकि हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो विकास और कल्याणकारी कार्य हो रहे हैं, उन्हें जनता के बीच प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

गहलोत की नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि जोधपुर संभाग में अभियान को नई गति और दिशा मिलेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AIMIM ने सोजत विधानसभा में संगठन विस्तार की घोषणा की, नियामत अली बने अध्यक्ष, मोहम्मद वकिल उपाध्यक्ष।

ट्रेनों की टाइमिंग में हुआ बदलाव: यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपना नया समय, जोधपुर मंडल की 11 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव, रेलवे का बड़ा फैसला।