सोजत। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष आसिफ खान सिलावट के निर्देश पर सोजत विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी, जिलाध्यक्ष आसिफ खान सिलावट और विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने की।

जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने कार्यकर्ताओं से राजनीति से ऊपर उठकर आपसी सद्भावना, कौमी एकता और सामाजिक विकास के लिए बिना जाति-धर्म और राजनीतिक भेदभाव के जनहित के कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मोहम्मद वकील सिलावट एवं मोहम्मद जावेद रंगरेज को उपाध्यक्ष, यूसुफ पठान, फारुख कुरैशी और शाहनवाज पठान को महासचिव, जावेद टाक और इरफान घोसी को विधिक सलाहकार, नौशाद अली रंगरेज, मुक्तदिर सिलावट और चांद मोहम्मद को सचिव, जावेद सिलावट को संयुक्त सचिव, आसिफ सिलावट, जहांगीर और इरफान बागड़ी को संगठन मंत्री, नदीम खान सिलावट को प्रवक्ता, इमरान खान और तालीम अली रंगरेज को सोशल मीडिया इंचार्ज, तथा शहादत अली, समीर अली और आसिफ अली को सदस्य पद पर नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में पाली से जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी, जिला सचिव इमरान कंटालिया, सोशल मीडिया इंचार्ज रमजान अशरफी, जिला सदस्य आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष निजाम सोढा, शहर उपाध्यक्ष रियाज दातार, शहर महासचिव गौस मोहम्मद, संगठन मंत्री हनीफ खान, सोहेल कुरैशी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


