in

सोजत: फार्म हाउस में पति-पत्नी के शव मिलने से शहर मे सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

सोजत (पाली)। सोजत थाना क्षेत्र के लुण्डावास स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार को पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान राजेन्द्र सोनी और उनकी पत्नी राधा सोनी निवासी मरूधर केसरी कॉलोनी, सोजत के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में मामला विषाक्त पदार्थ सेवन का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। दोनों के शव सोजत राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

सूचना मिलते ही सोजत डीएसपी जेठूसिंह करनोत और सीआई देवीदान बारहठ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

सीआई बारहठ ने बताया कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई मौत।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे सोजत शहर को स्तब्ध कर दिया है और लोग विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AIMIM सोजत विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।

सोजत दुर्ग को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू,विधायका ने लिखा पत्र एंव पूर्व काबिना मंत्री ने कि टेलीफोन वार्ता।