in

एशिया कप 2025: भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल उपकप्तान, अय्यर-जायसवाल बाहर-कौन बना कप्तान क्या होगा मैचो का शेड्यूल।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि शुभमन गिल को बतौर उपकप्तान जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सबसे चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और रियान पराग को भी टीम से बाहर रखा गया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। वहीं, स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव पर भरोसा जताया गया है।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

शुभमन गिल (उपकप्तान)

अभिषेक शर्मा

तिलक वर्मा

हार्दिक पंड्या

शिवम दुबे

अक्षर पटेल

जितेश शर्मा (विकेटकीपर)

जसप्रीत बुमराह

अर्शदीप सिंह

वरुण चक्रवर्ती

कुलदीप यादव

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

हर्षित राणा

रिंकू सिंह

स्टैंडबाय खिलाड़ी

प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल

टूर्नामेंट शेड्यूल (9 से 19 सितंबर 2025)

9 सितंबर: अफगानिस्‍तान बनाम हांगकांग

10 सितंबर: भारत बनाम यूएई

11 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम हांगकांग

12 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम ओमान

13 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका

14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्‍तान

15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग | यूएई बनाम ओमान

16 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान

17 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम यूएई

18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्‍तान

19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 14 सितंबर को होगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

82 की उम्र में भी काम कर रहे अमिताभ बच्चन, बढ़ती उम्र की लाचारी पर किया इमोशनल खुलासा, इतना मामूली काम भी अब वो ठिक से नही कर पा रहे है।

युवानी मेवाड़ा ने अस्मिता महिला खेलो इंडिया लीग में जीता स्वर्ण पदक।