in

पाली में मूसलाधार बारिश के बाद हाहाकार: नदी-नालों में उफान, कई वाहन फंसे, लोगों की जान पर बनी आफत।

पाली जिले में सोमवार रात से जारी तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। शहर और आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया, वहीं नदी-नालों में पानी की तेज आवक के कारण कई रपटों पर पानी बहने लगा। हालात इतने गंभीर हो गए कि लोगों की जान पर बन आई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पड़े।

कांग्रेस नेता की स्कॉर्पियो बरसाती नाले में फंसी

भारी बारिश के बीच एक कांग्रेस नेता की स्कॉर्पियो एक बरसाती नाले में फंस गई। पानी का स्तर बढ़ने के कारण गाड़ी का दरवाजा खोलना मुश्किल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शीशा तोड़कर नेता को बाहर निकाला। बाद में ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को बाहर निकाला गया।

बांडी नदी की रपट पर कार फंसी, तीन युवकों की जान बचाई

बांडी नदी की रपट पर एक कार बेकाबू होकर नदी में उतर गई। कार का अगला हिस्सा नदी में फंस गया। कार में तीन युवक सवार थे, जो डर के मारे कार के अंदर ही बैठे रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी मंगवाकर कार को भी बाहर निकाला गया।

रपट पार करते समय युवक नदी में गिरा, टॉर्च की रोशनी में बचाया गया

इसी दौरान एक अन्य रपट पर एक युवक नदी में गिर गया। युवक ने पत्थर पकड़कर अपनी जान बचाई। अंधेरा होने के बावजूद ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और रस्से की मदद से युवक को बाहर निकाला।

बांध और नदियों में बढ़ा पानी का स्तर

अच्छी बारिश से जवाई बांध का गेज मंगलवार सुबह 50 फीट तक पहुंच गया। वहीं हेमावास बांध भी ओवरफ्लो हो गया और उसका ओटा चलने लगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और फोटो-सेल्फी लेते नजर आए।

खतरे के बावजूद रपट पार कर रहे लोग

बांडी नदी की कई रपटों पर पानी बह रहा है, जिससे हैदर कॉलोनी की तरफ जाने वाली दो रपटों पर शहर का कनेक्शन कट गया है। इसके बावजूद मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर रपट पार करते नजर आए।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक जिले में मानसून के सक्रिय रहने की चेतावनी जारी की है। इससे अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खतरनाक कोबरा के डसने से युवक की मौत, इलाके में दहशत

पाली: बुजुर्ग पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला, तीन के खिलाफ केस दर्ज,लेनदेन था विवाद का कारण।