in

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में स्कूल बंद।

जयपुर। राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें जयपुर, जोधपुर, झुंझुनूं, टोंक, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, कोटा, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं। कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है। सुरक्षा की दृष्टि से झुंझुनूं, टोंक और सिरोही जिलों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, शिक्षकों व स्टाफ को उपस्थित रहना अनिवार्य रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टीपू सुल्तान सेवा संस्थान द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित

पाली में सांप के काटने से मासूम की मौत, मामा वेंटिलेटर पर।