पाली। स्टेशन रोड स्थित राजा बली सर्कल के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों ने आमजन का आना-जाना मुश्किल कर दिया है। आए दिन वाहन चालक इन गड्ढों की वजह से दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। बारिश में हालात और खतरनाक हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज आक्रोशित स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और बीच सड़क पर तख्ती लगाकर प्रदर्शन किया। तख्ती पर लिखा था – “सावधान… गड्ढा घेरा है, प्रशासन सो रहा है”। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।

प्रदर्शन के दौरान मासूम अली मेव, अशोक कुमार, कुलदीप, दौलत सिंघाडिया, सुरेश राव, खिंमदास वैष्णव, सुनील चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

