*पाली जिला मुख्यालय पर कल 25/9/2025को सुबह 5/30/बजें भारत सरकार के रेल्वे सुचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव पाली लघु उद्योग भारती एंव सेवा समिति द्वारा संचालित स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत अलग-अलग प्रोजेक्ट का अवलोकन करने पूर्व विधायक श्री ज्ञान चंद पारख के निमंत्रण पत्र पर पाली आ रहें हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक श्री ज्ञान चंद पारख ने बताया की अवलोकन के पश्चात केन्द्रीय मंत्री सुबह 7/30 बजे सर्किट हाउस पाली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ओर उद्यमीयों से भी चर्चा करेंगे।
पारख ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुबह 5/30बजे रेलवे स्टेशन पाली पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की। रेल्वे एंव सुचना प्रोद्योगिकी मंत्री का पाली आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा संगठन ओर मोर्चा के भाजपाइयों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
