in

पाली में भव्य स्तर पर होगा रावण दहन, 65 फीट ऊंचा रावण पलकें झपकाएगा और आंखों से छोड़ेगा रोशनी।

पाली। दशहरे के अवसर पर शहर के रामलीला मैदान में इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतले खड़े किए गए हैं। नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए इस बार पुतलों की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है। रावण का पुतला 65 फीट ऊंचा तैयार किया गया है, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 55-55 फीट के बनाए गए हैं।

शाम 5.30 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान सोने की लंका से लेकर हाथी और राक्षसों के भी पुतले जलाए जाएंगे। करीब 45 मिनट तक चलने वाली आतिशबाजी शहरवासियों के लिए खास आकर्षण होगी।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि इस बार रावण का पुतला विशेष रूप से तैयार किया गया है, जो आंखों से रोशनी छोड़ेगा और पलकें भी झपकाएगा। इसके साथ ही आकर्षक रूप से लंका नगरी को सजाया जाएगा। शोभायात्रा को भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम के गेटअप में कलाकार रथ पर सवार होकर आएंगे।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आतिशबाजी और भी ज्यादा आकर्षक और शानदार होगी, जिससे दशहरे का पर्व शहरवासियों के लिए यादगार बन सकेगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सांप के काटने की दो अलग–अलग घटनाएं, महिला ICU में भर्ती।

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम