पाली जिला मुख्यालय पर आज 4/10/2025को दोपहर 1बजे पाली NSUI जिलाध्यक्ष श्री विजय जोशी के नेतृत्व में NSUI कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा की राजस्थान सरकार के
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के विरोध में एक रैली का आयोजन साइंस पार्क से गांधी मुर्ती सर्किल होते हुए शहर के ह्रदय स्थल सुरजपोल तक कांग्रेस जनों के साथ बैकुंठी व हंडिया के साथ निकाल कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार की तानाशाही बताया
ओर इस कृत्य को लौकत्रंत्र की हत्या बताया।इस विरोध प्रदर्शन रैली के दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण कोठारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई व पार्षद गोविंद बंजारा पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी पार्षद प्रकाश चौहान वरिष्ठ महिला नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीलम बिड़ला युवा नेता अरबाज खान अज्जू समाजसेवी इंसाफ भाई सोलंकी फारुक रंगीला रिजवान चढ़वा व हसन भाटी सहित कई कांग्रेस जन व NAUI कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरुद्ध गगन भेदी नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया।

ओर शहर के मुख्य सर्किल सुरजपोल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन कर विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग की।
रैली के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा था।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
